Himachal Tonite

Go Beyond News

‘पोषण वाटिका’ विषय के अन्तर्गत आयोजित की गईं विभिन्न गतिविधियां

महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने आज यहां दी।
सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘पोषण वाटिका विषय’ के अन्तर्गत पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सही पोषण के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
उन्हांेने कहा कि इस दौरान लोगों को फल एवं सब्जियों के पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि पोषण माह के अन्तर्गत पूरे जिला विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सही पोषाहार के विषय में जानाकरी प्रदान की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *