Himachal Tonite

Go Beyond News

सिरमौर में 18 जून को 25 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण – डॉ पराशर

1 min read
नाहन 16 जून – जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 18 जून को 25 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 17 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा।
      इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 18 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन और सिविल अस्पताल ददाहू में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, स्वास्थ्य उप केंद्र तारूवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र मिश्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ, स्वास्थ्य उप केंद्र बहराल
तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में कोरोना टिका लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटिपतोग, स्वास्थ्य उप केंद्र ढली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्लोग में टीकाकरण किया जाएगा। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोहराधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोकर और स्वास्थ्य उप केंद्र पिपलीघाट में तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिम्बी और सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।
      उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजीकरण के दौरान इस्तेमाल किए मूल दस्तावेज और अपॉइंटमेंट बुकिंग का एसएमएस टीकाकरण स्थल पर अपने साथ सत्यापन के लिए लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि उसी व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा जिसका ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत स्लॉट बुक होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *