Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना : पंजाब रोडवेज के कंडक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप

ऊना, 22 जून : जालंधर से ज्वाला जी जा रही एक पंजाब रोडवेज की बस परिचालक द्वारा सवार छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मुबारिकपुर चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। छात्रा ने परिचालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है।

छात्रा का आरोप है कि वीरवार दोपहर को जालंधर से मुबारकपुर की टिकट ली। सफर के दौरान बस परिचालक बार-बार हाथ से टच कर रहा था। इतना ही नहीं बार-बार टिकट के बारे पूछता रहा। विरोध करने पर परिचालक बदतमीजी पर उतर आया। इस बात को लेकर मुबारकपुर चौक में जाम लग गया। उधर, डीएसपी अंब उपमंडल वसुधा सूद का कहना है कि मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस दोनों पार्टियों को अंब थाना में लाया गया है, जहां पर पूछताछ की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *