Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना में दो क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन जबकि एक क्षेत्र हुआ हॉटस्पॉट सूची से बाहर

1 min read

ऊना, 30 जनवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत जनकौर के वार्ड नं० 3 में प्रवीण कुमारी के घर व लोअर अरनियाला के वार्ड नं० 6 मेें रामस्वरूप के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि उपमंडल के तहत कोटला खुर्द के वार्ड नं० 3 में सत्या देवी के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *