Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में आया तीन तलाक का मामला

1 min read

तीन तलाक के खिलाफ़ कानून को बने और लागू हुए 2 साल होने को आ गए पर आज हिमाचल प्रदेश में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू में पति ने फोन पर पत्नी को तलाक दे दिया।

30 जुलाई, 2019 को भारत की संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कानून पास करके इसे दंडनीय अपराध बनाया था। इसे एक अगस्त से लागू भी कर दिया गया था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत सौंपी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *