Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: सूखा पेड़ गिरने से तीन गाड़ियों को भारी नुकसान

सोलन शहर के पुराना बस अड्डा के साथ ऑटो रिक्शा व टैक्सी स्टैंड में एक सूखा पेड़ गिरने से तीन गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। वहीँ एक टैक्सी में ड्राइवर भी अंदर ही बैठा था जो बाल बाल बच गया। एक टैक्सी स्टैंड में निजी वाहन भी लगा था। उसे भी बाहरी क्षति पहुंची है। जबकि साथ में ऑटो रिक्शा भी खड़े थे।

गनीमत रही कि ऑटो रिक्शा की तरफ यह पेड़ न गिरा। अन्यथा आज सोलन में बहुत बड़ा हादसा हो जाता| बता दें कि सभी ऑटो रिक्शा चालक अपने ऑटो रिक्शा में ही सवारियों के इंतजार में बैठे रहते हैं। शायद जिला प्रशासन भी इसी हादसे के इंतजार में था। आपको बता दें कि इसी स्थान पर एक और बहुत बड़ा पेड़ सूखा खड़ा है जो कभी भी गिर सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *