26 आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों का तबादला, इन जिलों को मिले नए एसपी
1 min read
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 26 आईपीएस व तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर, सोलन और बद्दी को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं। वहीं हाल ही में बहाल हुए एसपी गौरव सिंह को ईओडब्लू सीआईडी शिमला का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। हिमाचल सरकार के विशेष सचिव गृह राकेश शर्मा की ओर से आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

