Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने में जुटी – प्रतिभा सिंह

1 min read
शिमला,6 जुलाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मीडिया के एक वर्ग द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को कट पेस्ट कर उसे तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने की आलोचना करते हुए कहा है कि इस प्रकार का कृत्य मीडिया की निष्पक्षता को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है।उन्होंने मीडिया जगत से इस प्रकार के कृत्य से बचने व सरकार के किसी भी दबाव के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहें इसके लिये मीडिया जगत को एकजुट होने व सरकार  के किसी भी प्रलोभन से बचने की जरूत है।
प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया  है कि भाजपा आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने में जुटी है।मीडिया पर दबाव बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दूसरे दलों की सरकारों को अस्थिर करने का एक बड़ा खेल खेला जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह कल ही जनजातीय क्षेत्रों लाहुल स्पीति, चम्बा के पांगी व कुल्लू जिलों का अपना 9 दिवसीय दौरा कर वापिस लोटी है।उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों व  निर्णयों से दुखी है। उनकी सभाओं में उमड़ी भीड़ से साफ है कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल पड़ी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुकी है,चुनाव जब भी हो,कांग्रेस इसके लिये पूरी तरह तैयार है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *