Himachal Tonite

Go Beyond News

बिलासपुर जिले में कुष्ठ रोग के केवल 2 ही रोगी हैं जिनका मुफ्त इलाज हो रहा है

1 min read

बिलासपुर 22 मार्च – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने कहा कि कुष्ठ रोग अन्य बीमारीयों की भांति एक इलाज योग्य बीमारी है। यह रोग एक ऐसा रोग है जो माईकोवैक्टीरियम लैपरी के कारण होता है।
उन्होंने बताया कि यह बीमारी आम स्वास्थ्य समस्या नहीं है लेकिन अभी भी इसका विषाणु वातावरण में व्याप्त है क्योंकि जिला में अभी तक इसके दो रोगी हैं जिनका निशुल्क ईलाज किया जा रहा है। यह बीमारी  खांसने छिकने व लम्बे समय तक संक्रामक रोगी के साथ रहने से फैलती है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में त्वचा पर हलके पीले रंग के दाग, तांबे रंग के दाग, जिनमें छुने पर चेतना का एहसास न हों, शरीर के किसी भाग में नसों का मोटा होना, हाथों की उंगलियों की पकड कम होना, आंखों की पलकों का बन्द न होना, भोहों के बालों का कम होना, शरीर के घावों का लम्बे समय तक ठीक न होना आदि शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिला को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है तथा विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समाज को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के विशेष अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और निवारण तथा समाज में इस रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में जागरूक करने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरन्त चिकित्सक को दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *