Himachal Tonite

Go Beyond News

अग्निवीर भर्ती  की लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को हमीरपुर में की जाएगी आयोजित

जिन उम्मीदवारों को मेडिकल हेतु जालंधर रेफर किया था  मेडिकल परीक्षा के लिये 3 अक्तूबर तक सैन्य अस्पताल जालंधर में करें रिपोर्ट ।

हमीरपुर 29  सितम्बर । सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के उम्मीदवारों के लिए 29 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक सुजानपुर टीहरा में अग्निवीर भर्ती  आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि  रैली(ग्राउंड) टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आम प्रवेश परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को हमीरपुर में आयोजित की जाएगी ।
उन्होने बताया कि उपरोक्त रैली के कुछ उम्मीदवारों को सेना के डॉक्टरों द्वारा संबंधित विशेषज्ञ से चिकित्सा समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल जालंधर रेफर किया गया था। अभ्यर्थियों को रेफरल पर्ची भी दी गई थी और पांच दिनों के भीतर सैन्य अस्पताल जालंधर को रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया था, कई उम्मीदवारों ने चिकित्सा समीक्षा के लिए आज तक सैन्य अस्पताल जालंधर में रिपोर्ट नहीं की है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार चिकित्सा समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल जालंधर में 3 अक्टूबर तक रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि है।
उन्होने उम्मीदवारों से कहा कि  शीघ्र सैन्य अस्पताल जालंधर में  रिपोर्ट करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *