Himachal Tonite

Go Beyond News

सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जारी सूची पूरी तरह फर्जी व झूठी

शिमला,30 सितंबर.सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जारी सूची पूरी तरह फर्जी व झूठी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अभी तक प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की कोई भी सूची अभी जारी नही की है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा ने  एक बयान में स्पष्ट किया है सोशल मीडिया में जारी प्रत्याशियों की सूची महज अटकलबाजी है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐसी कोई भी सूची अभी जारी नही की है और न ही किसी प्रत्याशी के बारे आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा की है । इसलिए इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें! उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से ऐसी मिथ्या खबरों के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि वह अफवाहों पर कोई ध्यान न दे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *