Himachal Tonite

Go Beyond News

पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि अब 07 मई

सोलन जिला के 495 राजकीय प्राथमिक तथा 117 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 मई, 2022 कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चन्द ने दी।

दीवान चन्द ने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 07 मई, 2022 तक सम्बन्धित खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए आवेदन एक से अधिक विद्यालयों में भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशालाओं में यह पद स्वीकृत हैं कि सूची विभाग की वैबसाइट www.ddeesolan.tk या http://www.ddeesolan.in तथा खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *