Himachal Tonite

Go Beyond News

मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी

Suggestive Image

कुल्लू, अगस्त 29 –  हिमाचल प्रदेश के मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस बड़ा हादसे का शिकार होने से बाल बाल बची। मिली जानकारी के अनुसार नगवाईं के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और हादसे के समय बस में करीब 28 सवारियां थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतर गई। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *