Himachal Tonite

Go Beyond News

9वीं व 11वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को 9वीं तथा 11वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। 9वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 नवम्बर तथा जमा एक कक्षा की परीक्षाएं 16 नवम्बर को शुरू होंगी। ये परीक्षाएं सायंकालीन सत्र 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक होंगी। इन दिनांक सूचियों पर विद्यार्थी, अभिभावक व अध्यापक वर्ग सहित शिक्षाविदों से सुझाव भी मांगे हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि संबंधित वर्ग अपने सुझाव शिक्षा बोर्ड की ई-मेल आईडी पर 10 दिनों के भीतर भेज सकते हैं। इन सुझावों के उपरांत ही डेटशीट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

नौवीं कक्षा के नियमित छात्रों की फर्स्ट टर्म की 17 नवम्बर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल व तेलुगु विषय की परीक्षा होगा। 20 नवम्बर को गणित, 22 नवम्बर को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लम्बर, ब्यूटी एंड वैलनैस, इलैक्ट्रॉनिक्स, एपिरल्स, मीडिया एंड एंटरटेनमैंट व हैल्थकेयर विषयों की परीक्षाएं होंगी। 24 नवम्बर को सामाजिक विज्ञान, 26 नवम्बर को हिंदी, 27 नवम्बर को फाइनांशियल लिटरेसी, 29 नवम्बर को अंग्रेजी और 1 दिसम्बर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा 2 दिसम्बर को कला-बी विषय की परीक्षा होगी।

11वीं कक्षा की डेटशीट

जमा एक कक्षा के नियमित छात्रों की 16 नवम्बर को हिस्ट्री, 17 नवम्बर को बिजनैस स्टडी व फिजिक्स, 18 नवम्बर को सोशलॉजी, 20 नवम्बर को अंग्रेजी, 22 नवम्बर को जियोग्राफी, डांस व फाइन आर्ट्स, 23 नवम्बर को अकाऊंटैंसी व कैमिस्ट्री, 24 नवम्बर को पॉलिटिकल साइंस, 25 नवम्बर को इकोनॉमिक्स, 26 नवम्बर को होम साइंस, 27 नवम्बर को गणित, 29 नवम्बर को हिंदी, 30 नवम्बर को फ्रैंच, संस्कृत व उर्दू तथा एक दिसम्बर को बायोलॉजी की परीक्षा होगी। इसके अलावा 2 दिसम्बर को कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, आईटीईएस, आटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, हैल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमैंट, प्लम्बर, ब्यूटी एंड वैलनैस, इलैक्ट्रॉनिक्स और एपरिल्स विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 3 दिसम्बर को म्यूजिक, 4 दिसम्बर को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 6 दिसम्बर को सोशलॉजी, 7 दिसम्बर को फिलोसॉफी तथा 8 दिसम्बर को फाइनांशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *