Himachal Tonite

Go Beyond News

युवा दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लें -भारद्वाज

शिमला, 11 फरवरी – शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिमला शहर के उप-नगर संजौली में दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जन समूह को संबोधित किया तथा दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से युवाओं को अवगत करवाया।

उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने महान विचारक के जीवन संघर्ष, निर्धन परिवार की विषमताएं एवं शिक्षा के प्रति उनके रूझान पर विस्तृत चर्चा की तथा उनकी पुस्तकों पर गहनता से प्रकाश डाला तथा युवाओं से उनके जीवन से मार्ग दर्शन प्राप्त करने का आह्वान किया।

शहरी विकास मंत्री ने बताया कि महान विचारक को राष्ट्रवादी एवं देश में आत्म निर्भरता का प्रतीक माना तथा वर्तमान प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी, निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों की जनहितेषी योजनाओं का प्रेरक माना।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *