Himachal Tonite

Go Beyond News

गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने संभाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

शिमला: 18.05.2023

 निदेशक (कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर, एसजेवीएन ने आज निगम मुख्‍यालय, शिमला में संभाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर श्री शैलेन्‍द्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक एवं श्री चन्द्र शेखर  यादव महाप्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अपनी गौरवशाली विकास यात्रा का जश्न मनाने के लिए एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में आज कारपोरेट मुख्यालय में शिमला स्थित 20 सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के लिए सामान्य जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता और भारत की उन्नति में विद्युत क्षेत्र का योगदान विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में श्रीमती गीता कपूर ने छात्रों को आह्वान किया कि वे मेहनत करें और अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए कोई कसर बाकी न रखें। उन्होंने छात्रों को भारत का भविष्य व कल के नागरिक बताया और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से वे अपने जीवन के लक्ष्यों को  हासिल करें एवं देश के भविष्य को उज्जवल करें।

एसजेवीएन की निदेशक( कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर के कर कमलों से विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी तरह एसजेवीएन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी सामान्य जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इसी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया ।

इन तीनों प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम पुरस्कार ₹5000 द्वितीय पुरस्कार ₹4000 और तृतीय पुरस्कार ₹3000 था इसके अलावा बाकी छात्रों को प्रत्येक ₹2000 के प्रतिभागिता पुरस्कार भी दिए गए।

विजेता प्रतिभागी

छात्रों के लिए भारत की उन्नति में विद्युत क्षेत्र का योगदान विषय पर संभाषण प्रतियोगिता
प्रथम श्री रघुबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला लालपानी

 

द्वितीय सुश्री नियासा राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला पोर्टमोर

 

तृतीया सुश्री  इप्शिता राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला पोर्टमोर

 

छात्रों के लिए सामान्य जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता
प्रथम सुश्री  देविका कैंथला डी ए वी  न्यू  शिमला

 

द्वितीय श्री प्रियांश सूद दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला

 

तृतीया श्री अभिनव शर्मा डी ए वी  लक्कड़ बाज़ार शिमला

 

एसजेवीएन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए

सामान्य जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

प्रथम श्री शुभम शर्मा  
द्वितीय श्री सावंत अग्रवाल  
तृतीया श्री  दिलेश राणा  

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *