Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला में सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

1 min read

शिमला,,राजधानी में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात था। पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शिमला पुलिस को जैसे ही सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या के बाद शिमला पुलिस अधिक्षक मोनिका भूतुंगरू मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक ये पता नही चला की आखिर सबइंस्पेक्टर ने क्यों खुद को मौत को गले लगाया। बहराल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सब इंस्पेक्टर के आत्महत्या मामले को पुलिस इसलिए गंभीरता से से ले रही है क्योंकि एक रोज पहले ही साल 2015 के बाद भर्ती हुए पुलिस जवानों ने 26 जनवरी की प्रेड में आत्मदाह की धमकी भी दी थी,संशोधित पे बैंड को लेकर पुलिस जवान सरकार से मांग कर रहे है। बताया जा था है की आत्महत्या करने वाले सब इंस्पेक्टर का पुलिस लाइन भराड़ी से सिरमौर के लिए तबादला हुआ था,ऐसे में मानसिक तौर पर परेशान होकर भी ये आत्महत्या का कदम उठाया हो। वही इस मामले में शिमला पुलिस अधीक्षक मोनिका भूतुंग

का कहना है की अभी मौके पर हु। आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नही चल पा रहा है। पुलिस जांच कर रही है

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *