Himachal Tonite

Go Beyond News

सीमेंट फैैक्टरियों में उपजे विवाद को निपटारे के सख्त निर्देश

शिमला, 15 दिसंबर- हिमाचल में दो सीमेंट फैैक्टरियों में उपजे विवाद को मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने गम्भीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को बातचीत के जरिए इसके त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश दिए हैं।
हिमाचल के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज यहां प्रेस वक्तव्य में कहा कि इस विवाद की जानकारी प्राप्त होते ही श्री सुक्खू ने दिल्ली से ही पूरा ब्यौरा प्राप्त किया और मुख्य सचिव को विभिन्न पहलुओं पर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां क्यों बनी और फैक्टरी प्रबन्धन और विभिन्न ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के मध्य विवाद के कारणों की पहचान कर इसके हल के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के उपायुक्तों को दोनों पक्षों से बातचीत कर प्राथमिकता के आधार पर विवाद को हल करने को कहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *