Himachal Tonite

Go Beyond News

राज्य महिला आयोग ने मंडी में लगाई अदालत, 11 मामलों का निपटारा

1 min read

मंडी, 8 दिसंबर। राज्य महिला आयोग ने बुधवार को मंडी में उपायुक्त कोर्ट में महिला आयोग की अदालत लगाई। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर की अध्यक्षता में लगाई गई इस अदालत में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई एवं निपटारा किया गया।
मामलों की सुनवाई एवं उनका निपटारा करने के उपरांत डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि अदालत के समक्ष 22 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे, जिनमें से 11 मामलों का निपटारा कर दिया गया है, शेष पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
इससे पहले डॉ. डेजी ठाकुर ने नेरचौक के लूणापाणी स्थित सुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सुधार गृह प्रबंधन को वहां रह रही महिलाओं की समुचित देखभाल को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
डॉ. डेजी ठाकुर ने महिलाओं से अपने अधिकारों को लेेकर सजग रहने और महिला हितों के संरक्षण लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं का उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को रोकने के साथ उनके अधिकारों की सुरक्षा करना है।
इस मौके सहायक जिला न्यायवादी एवं आयोग के कानून अधिकारी अनुज वर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजु बाला उनके साथ रहीं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *