Himachal Tonite

Go Beyond News

राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर 14 सितम्बर को नौणी में

1 min read
Featured Video Play Icon

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 सितम्बर, 2021 को डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार तथा परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी आज यहां प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने दी।
पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि यह राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह तदोपरान्त दिन में 2.30 बजे पुराना उपायुक्त कार्यालय भवन सोलन में खादी बिक्री केन्द्र एवं जिला कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *