Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करना बताया चुनावी स्टंट

1 min read

शिमला, 23 मई : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई है। कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के दामों में कमी को चुनावी स्टंट करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार के पेट्रोल व डीजल पर से उत्पाद शुल्क में 8 व 6 रुपए कमी कर लोगों को लुभाने का प्रयास किया है। जबकि पिछले काफी लंबे समय तक सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा करोड़ों कमाए हैं।

सरकार की बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देनी चाहिए। लेकिन अब राज्यों में चुनावों को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम कम किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई का मूल कारण तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, जबकि इसके दामों में ओर कमी करने की जरूरत है। आज मोदी सरकार को सात सालों के बाद जन कल्याण की चिंता सताने लगी है।

उन्होंने महंगाई कम करने के साथ ही रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन राहत देने के बजाय महंगाई को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को सामने देख मोदी सरकार ने देश के लोगों को लुभाने का असफल प्रयास किया है।

प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल व डीजल के बढ़े मूल्यों की वजह से आवश्यक वस्तुओं, खाने का तेल,दाल,आटा व सब्जियों के दामों को भी नियंत्रित करते हुए इन्हें कम करने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों गैस सिलेंडर पर से भी वेट कम कर लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *