Himachal Tonite

Go Beyond News

सोनिया गांधी पहुंची शिमला

1 min read

शिमला

प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच गई। प्रियंका गांधी और उनके पति राॅबर्ट वाड्रा दो दिन पूर्व ही शिमला पहंुचे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार सुबह साढे़ दस बजे शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका वाड्रा छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। राबर्ट वाड्रा भी प्रियंका के साथ शिमला घूमने पहुंचे हैं।

सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए शिमला के पास छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में ठहरेंगी। उल्लेखनीय है कि सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा शिमला में ही हैं। इनका छराबड़ा में करीब तीन दिन और ठहरने का कार्यक्रम है। अभी इनसे पार्टी का कोई नेता नहीं मिला है और न ही उनसे किसी को मिलने की अनुमति है। सोनिया गांधी के बाद अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंच सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *