Himachal Tonite

Go Beyond News

छोटा शिमला में बेटे ने उतारा पिता को मौत के घाट

1 min read

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बेटे ने अपने पिता को मार डाला। बेटा शराब पीने का आदी था। उसने सोमवार शाम को शराब की बोतल से पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें वह चोटिल हुईं। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी। मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाप-बेटा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मृतक विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, लेकिन जब वह कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय विस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था। पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया।

SP शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *