Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: फर्जी दस्तावेजों पर जानिए कैसे दिया बैंक ने लोन

सोलन, दिसंबर 2 – सोलन के जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी (जेसीसी) बैंक की नौणी शाखा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पांच लाख का लोन देने का मामला सामने आया है जिसने एक बार फिर बैंक पर सवालिया निशान लगा कर रख दिया है। मिली जानकारी अनुसार नौणी विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने ब्यूरो के पास शिकायत की कि उन्होंने दिसंबर 2016 में बैंक की नौणी शाखा से लोन के लिए आवेदन करते समय विश्वविद्यालय के डीडीओ से डीडीओ अंडरटेकिंग फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बैंक मैनेजर को दिए, पर बैंक मैनेजर ने इसका दुरुपयोग शिक्षा देवी नाम की महिला को पांच लाख के लोन में कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने पर ब्यूरो ने मामले में बैंक की नौणी शाखा की शाखा प्रबंधक निशा रानी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दे कि डीडीओ अंडरटेकिंग में कटिंग कर साल 2016 को 2017 कर दिया गया और साथ हे साथ अन्य लोन दस्तावेजों पर गारंटर के तौर पर शिकायतकर्ता के झूठे हस्ताक्षर किए गए है  जिसकी फोरेंसिक ब्यूरो द्वारा पुष्टि हो गई है। दूसरे गारंटर के तौर पर जिन राजेंद्र कुमार का नाम दर्ज था, उन्होंने भी अपने हस्ताक्षर न होने के बयान दे दिए है । ब्यूरो ने मामले में बैंक मैनेजर व लोन लेने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *