Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन : हजारों टन वजनी विशालकाय चट्टान खिसककर गिरी सड़क के बीचों बीच

सोलन के अर्की उपमंडल के भराड़ीघाट में हजारों टन वजनी विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क के बीचों बीच पहुंच गई। हालांकि दो घरों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत ये रही कि भारी नुकसान से बचाव हो गया। चट्टान के खिसकने के बाद अर्की-भराड़ी मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है तथा  पीड़ितों को 20 हजार तथा अन्य को 6 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर तीन बजे सोलन के शामती में प्रभावितों से मुलाकात कर हालात का जायजा लेंगे। शामती में 45 मकान खतरे की जद में हैं। इसमें 20 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 25 घरों को खतरा बना हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *