Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : 100 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जमा कराओ और दो लाख तक का इनाम पाओ

शिमला, 26 मई : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करने पर अब लाखों रुपए की कमाई हो सकती है। दूध, दही और लस्सी के खाली पैकेट जमा करने पर नकद इनाम मिलेगा। राजधानी में नगर निगम ने SJVNL के साथ मिलकर शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इससे आम शहरी से लेकर वार्ड पार्षद तक अपना योगदान दे सकेंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ग्राउंड जीरो पर उतरे और अपने साथ ही पार्षदों के साथ दुकानदारों को जागरूक किया। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने पर सफाई कर्मचारियों को दो लाख रुपए तक का नकद इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शिमला को साफ-सुथरा रखने के लिए बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करने के लिए यह राशि उन्हें दी जाएगी।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला के सभी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 31 मई तक शहर के जो वोट दूध, दही और लस्सी के 50 किलो के पैकेट जमा करवाएंगे, उन्हें एक लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी। वहीं, 100 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जमा करने पर दो लाख तक का इनाम मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि शिमला को साफ-सुथरा रखा जा सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *