Himachal Tonite

Go Beyond News

श्रीकांत शर्मा भाजपा प्रदेश प्रभारी और संजय टंडन होंगे सह प्रभारी

1 min read

जेपी नड्डा ने की नियुक्तियां

शिमला, श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। इस अक्षर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्होंने बधाई भी दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *