Himachal Tonite

Go Beyond News

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का प्रांत कार्यालय शिमला में शुरू

शिमला, जनवरी 14 – प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित डा. हेडगेवार भवन, नाभा में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के प्रांत कार्यालय का हवन पूजन के साथ विधिवत्त उद्घाटन हुआ। समिति के प्रांत संयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री सुनील जसवाल ने बताया कि शिमला में प्रांत कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण से संबंधित कुपन, रसीदें और श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास के संबंधित पत्रक, स्टीकर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों में भेज दी गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *