Himachal Tonite

Go Beyond News

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का प्रांत कार्यालय शिमला में शुरू

1 min read

मकर संक्रांति पर हवन व पूजन के साथ किया गया विधिवत्त उद्घाटन

कल शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय जी से मिलकर अभियान के शुभारंभ के लिए करेंगे सम्पर्क करेंगे

शिमला, जनवरी 14 – प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित डा. हेडगेवार भवन, नाभा में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के प्रांत कार्यालय का हवन पूजन के साथ विधिवत्त उद्घाटन हुआ। समिति के प्रांत संयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री सुनील जसवाल ने बताया कि शिमला में प्रांत कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण से संबंधित कुपन, रसीदें और श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास के संबंधित पत्रक, स्टीकर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों में भेज दी गई है। इसके साथ ही कल, शुक्रवार 15.01.2021 को समिति के सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय श्री बंडारु दतात्रेय जी से निधि समर्पण हेतु मिलेगें जिसके साथ ही शिमला में अभियान किया जाएगा।

सुनील जसवाल ने कहा कि 43 दिन तक चलने वाले इस अभियान में समिति के कार्यकत्र्ता देश के 5 लाख गांवों 11 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ रामभक्तों तक पहुंचने का लक्ष्य है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लगभग 20 हजार गांवों में सभी हिन्दू परिवारों में 65 लाख रामभक्तों तक पहुंचने का लक्ष्य है, ताकि सभी हिन्दुओं की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के सहभागिता हो सके।
कल ही हिमाचल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी जिला कांगड़ा के धर्मशाला से और सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य और क्षेत्र प्रचारक बनवीर शाहपुर से अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर समिति के सदस्य, मातृशक्ति सहित 50 लोगों ने हवन व पूजन में पूर्णाहुति दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *