Himachal Tonite

Go Beyond News

बीच बाज़ार दुकानदार का हुआ क़तल

1 min read

suggestive image

ऊना, 18 अप्रैल : पीरनिगाह में दो दुकानदारों के आपसी झगड़े में एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी पीरनिगाह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की बेटी की शिकायत पर दूसरे दुकानदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सोनिया निवासी पीरनिगाह ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार पीरनिगाह बाजार में दुकान करते हैं। बीते शनिवार पिता साथ वाली दुकान में कुछ सामान लेने गए, जहां दुकानदार भाग सिंह ने उसके पिता पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने लात-घूंसे भी बरसाए। हमले में राकेश कुमार घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर दुकानदार भाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *