Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर निगम में 21 महिला पार्षद, डिप्टी मेयर बनाने की करेंगे पैरवी – विक्रमादित्य

शिमला, 6 मई :  नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। एक और जहां छोटा शिमला से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी सुरेंद्र चौहान के मेयर बनने के कयास लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की चौदह महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। ऐसे में अब कुल 34 वार्डो का प्रतिनिधित्व 21 महिलाएं कर रही है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़े पद देने के लिए पैरवी करने की बात कही है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनावो में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार नगर निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है। जिनमे 14 कांग्रेस की है और वे स्वयं कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है, जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नहीं पा रही है, जिसके चलते अब हार के नए-नए बहाने ढूंढ रही है।

वहीं, सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *