Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : चार साल की मासूम बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

1 min read

शिमला, 16 जुलाई : चार साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर फासले पर बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला। इस वारदात को मृतक बच्ची के चाचा ने अंजाम दिया। पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात शिमला जिला के कोटखाई इलाके में सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के माता-पिता शनिवार सुबह सेब बगीचे में काम करने गए थे। बच्ची घर पर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे जब परिजन घर लौटे तो बच्ची गायब मिली। परिजन बच्ची को तलाशने लगे और 200 मीटर दूर स्थित चाचा के घर के पास बच्ची की चपलें मिलीं। घर से 70 फीट के फासले पर बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी  की धारा 302, 376 व पोक्सो एक्ट  के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *