Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला-रोहडू मार्ग यातायात के लिए बहाल – आदित्य नेगी

शिमला, 05 जनवरी
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि शिमला-रामपुर सड़क मार्ग बर्फबारी के कारण नारकंडा में यातायात के लिए अवरूद्ध है तथा प्रशासन द्वारा सड़क को खोलने के प्रयास जारी है तथा शिमला-रोहडू मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला में ठियोग-चैपाल मार्ग खिड़की में बर्फबारी के कारण बंद है तथा उसे खोलने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने जिला के लोगों को एहतियात बरतने का आग्रह किया तथा कहा कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मशीनरीे तथा जेसीबी उपलब्ध है और प्रशासन किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *