Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: लापता नाबालिग मौत मामले में चौकी प्रभारी व कांस्टेबल निलंबित

शिमला, 28 मई : राजधानी शिमला से लापता 17 वर्षीय नाबालिग अभिषेक की संदिग्ध मौत मामले में रविवार को कसुम्पटी चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। इन पर मामले की जांच के दौरान लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई हुई है। अभिषेक का शव शनिवार को पुलिस चौकी से महज कुछ फासले पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों सहित लोगों ने देर रात एसपी दफ्तर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

रिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम नहीं कर रही है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक की हत्या हुई है। मृतक नाबालिग के दादा ने कहा कि जिन लोगों पर हत्या का शक था, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, हंगामा (Ruckus) बढ़ता देख एसपी शिमला संजीव गांधी (SP Shimla) ने भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत किया। परिजन लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग भी कर रहे थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *