शिमला साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी मामलों में वापिस करवाये 1,40,000/-
माह नवंबर, 2021 में पुलिस चौकी नारकंडा में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमे शातिरों ने केवाईसी अपडेट करने के लिए शिकायतकर्ता से ओटीपी मांगा और शिकायतकर्ता ने ओटीपी शेयर कर दिया। ओटीपी शेयर करने से शिकायतकर्ता के खाते से ₹1,40,000/- कट गए। जिसपर साइबर सेल शिमला ने कार्यवाही करते हुए 1,40,000/- रुपए को शिकायकर्ताओं के खाते में वापिस करवा दिया है।।
अतः शिमला पुलिस जनता से आग्रह करती है कि कोई भी बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मांगता है। अतः आप अपने खाते की जानकारी जैसे कि OTP / CVV इत्यादि सांझा न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाये।

