Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला शहर को नहीं मिल पाया ‘ऑर्गेनिक मैंडेट’: जयराम

शिमला, 04 मई – हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शिमला नगर निगम को एक ‘ऑर्गेनिक मैंडेट’ नहीं मिल पाया, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।
श्री ठाकुर ने कहा, “मैं जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *