Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: गहरी खाई में गिरी कार, अध्यापक की मौत

शिमला, सितम्बर 03 – पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत खाबल के पास प्राथमिक पाठशाला खाबल में कार्यरत अध्यापक सुरेंद्र सिंह (50) निवासी झेलटवाड़ी  की कार गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद कार में घर आते समय चिड़गांव-खाबल रोड पर खाबल से थोड़ी दूरी पर कार अचानक अनियंत्रित हाेकर 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक सुरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर हादसे की पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सड़क कच्ची व उबड़-खाबड़ होने के चलते यह हादसा हुआ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *