Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन पर प्रतिबंध

शिमला, 17 जून : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से एंट्री गेट पर इसको लेकर फट्टा लगाकर आग्रह किया गया है कि अगर आप मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आते हैं तो आपको मंदिर के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले कांगड़ा के मसरूर मंदिर में भी यह निर्देश जारी किए गए थे।

मंदिर में लगाए गए फट्टे में पुरुष और महिला दोनों से आग्रह किया गया है कि वह हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस, नाइटसूट और फ्रॉक इत्यादि पहनकर न आएं। मन्दिर के पुजारी संजय कुमार जैन ने बताया कि आजकल लोग मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं जो लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है। इसलिए मंदिर की जैन सभा ने यह निर्णय लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *