Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: 52 साल के शख्स की तेजधार हथियार से हत्या

1 min read

शिमला –शिमला के उपमंडल ठियोग में  हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस के जानकारी दी है कि मंगलवार रात को दो युवकों पर कलगांव निवासी रमेश गाजटा (52) की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा गया है।

देर रात जब गाजटा घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में कलगांव नाला के पास अधेड़ को खून से लथपथ हालत में पड़े देखा गया। इसके बाद देर रात देहा पुलिस को घटना ही सूचना दी गई और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह (30) निवासी गांव कलगांव को गिरफ्तार कर लिया।सुनील टेक्टा, (21) निवासी कलगांव फरार हो गया था, जिसे सेब मंडी परवाणू के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *