Himachal Tonite

Go Beyond News

शाहतलाई दुकान में लगी आग

1 min read

बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में बुधवार दोपहर को सात झुग्गियों और एक दुकान में आग लग गई। आग से झुग्गियां और दुकान का सामान जलकर राख गया। फायर बिग्रेड और पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य किया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शाहतलाई नगर स्थित सरहयाली पुल के पास एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के साथ झुग्गियों तक फैल गई। सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक झुग्गियां सामान सहित राख हो चुकी थीं। शाहतलाई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *