Himachal Tonite

Go Beyond News

एसएफआई इकाई सुनी द्वारा 15 लोगों की कमेटी का गठन

1 min read

आज एसएफआई इकाई सुनी द्वारा आठवां इकाई सम्मेलन किया इसमें जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर व जिला सह सचिव हितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे इस सम्मेलन में 15 लोगों की कमेटी का गठन किया गया तथा साथ ही 11 लोगों का सचिवालय चुना गया। भूपेंद्र कश्यप को सचिव और विजय ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया।

एसएफआई सुन्नी इकाई ने इस सम्मेलन में तीन उपाध्यक्ष चुने और तीन सह सचिवों का चुनाव किया गया और धीरज कुमार, अजय वर्मा, आयुष वर्मा, जतिन वर्मा, प्रकाश, विशाल कश्यप, दिव्या, ज्योति और सौरभ को केमटी सदस्य चुना गया ।।

इस सम्मेलन का उद्घाटन जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने किया । सम्मेलन का उद्घाटन करते हुआ जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार काम कर रही है जिनकी नीतियां शिक्षा को प्राइवेट हाथों में देने की है । इसका जीता जागता उदाहरण मोदी सरकार के द्वारा लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति है । जिसके जरिए पूरे देश के सरकारी शिक्षण संस्थानों को सोची समझी साजिश के जरिए कोरप्रेट के हाथों देने की है । अनिल ठाकुर ने कहा कि आज सरकारी शिक्षा को बचाने के लिए लड़ना होगा सभी छात्रों को मोदी सरकार की शिखा विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाने की जरूरत है । सम्मेलन का समापन भाषण देते हुए जिला सह सचिव हितेंद्र शर्मा ने कहा कि महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओ के आभाव के चलते छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है । नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय ठाकुर व सचिव भूपेन्द्र कशप ने कहा कि सन्नी महाविधायल में बीकॉम फैकल्टी में एक भी टीचर नही है और इसके साथ साथ कॉलेज में टीचर के खाली पदों को , शौचालय की निमित सफाई , बस पास काउंटर , जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रदेश सरकार जल्द छात्रों को मुहैया कराई जाए । अगर मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती है तो एसएफआई इकाई सुनी महाविद्यालय में मांगे को लेकर छात्रों को लामबंद कर प्रदेश सरकार और विधायक विक्रम आदित्य के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *