Himachal Tonite

Go Beyond News

व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

1 min read

सोलन, 10 मई –  शहर के नए बस स्टैंड में बिहार के व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीया सुरेश मांझी पुत्र जगदीश चंद्र निवासी बिहार साथियों के साथ चांगों (किन्नौर) में काम करने के लिए बस से जा रहा था, लेकिन शिमला से कुछ आगे एक ढाबे में उसने साथियों को चांगो जाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद रामपुर से शिमला की तरफ आ रही बस में बैठ कर वापिस लौट आया। लेकिन अगले ही दिन उसका शव बस स्टैंड के साथ बने पुल के नीचे नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुँचाया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *