Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊंचे इलाकों में सीजन की पहली भारी बर्फबारी

1 min read

शिमला,11 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पहली बार बर्फबारी हुई तथा कल रात से ही प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश होने से कबाइली इलाकों सहित मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिर गया है।
जनजातीय लाहौल स्पीति के लोसर में ताजा बर्फबारी हुई है जबकि कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियां भी अक्टूबर में ही बर्फबारी से सफेद हो गई है। बर्फबारी से कोक्सर लोसर काजा राजमार्ग 505 वाहनों की गतिविधि के लिए बन्द हो गया है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, घेपन पीक, नीलकंठ, कुगती जोत, लेडी ऑफ केलांग आदि चोटियों पर बर्फबारी हुई है। समूचे हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश और ऊँची चोटियों में बर्फबारी से समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *