Himachal Tonite

Go Beyond News

स्कूली बच्चों ने निबंध, नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर, सितंबर – राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने जिला हमीरपुर में स्वर्णिम हिमाचल एवं आजादी का अमृत महोत्सव विषयों के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध-लेखन, नारा-लेखन, भाषण तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की।

जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ‘राष्ट्र के निर्माण में हिंदी का योगदान’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सुहानी शर्मा, आरुषि भारद्वाज, आदर्श भोगल एवं हर्ष ठाकुर ने उत्कृष्ट निबंध लिखे। वरिष्ठ वर्ग में रिया ठाकुर, हरि ओम, तितिक्षा एवं अंकिता डलवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारित नारा-लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अर्जुन आर्य, स्वास्तिक, निशांत शर्मा एवं वंशिका, वरिष्ठ वर्ग में अक्षि अटवाल, अग्रता शर्मा एवं शगुन विजेता रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी की भूमिका’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में मन्नत, एषणा एवं सुजान तथा वरिष्ठ वर्ग में अदविका, पलछिन एवं प्रतीक्षा ने अपनी जोशीली भाषण शैली से सभी को मंत्रमुग्ध कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कशिश, करण, पलक कुमारी, अनमोल, सूजल एवं कशिश पटियाल तथा वरिष्ठ वर्ग में वंशिका शर्मा, अक्षित ठाकुर, सिमरन, अनुराधा, कार्तिक शर्मा एवं गौरी शर्मा विजयी रहीं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *