Himachal Tonite

Go Beyond News

नशे को छोड़ समाज और प्रदेश का करें उद्धार

शिमला,  09 फरवरी – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अंतर्गत पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड टुटू की ग्राम पंचायत जाबरी के रत्नपुर व कोटला के बझोल, भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड चैपाल की ग्राम पंचायत चड़ोली व राऊतन, जय देव कुर्गण सामाजिक और सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड बसन्तपुर की ग्राम पंचायत नादूखार व बसन्तपुर, हिम आधार लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत भौंट कमियाना व चैहड़ी तथा लोटस वेलफेयर सोसायटी शिमला के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड ठियोग की ग्राम पंचायत जैस तथा मोहरी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया।

कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि गृह अनुदान योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है।  

कलाकारों ने बताया कि नशे को छोड़ हम न केवल अपना बल्कि समाज और प्रदेश का उद्धार करते हैं। नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहकर हम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति होगी।  
इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित लोगों से कोरोना वायरस बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना तथा मंुह को मास्क से ढक कर रखना आदि नियमों की अनुपालना करने का आग्रह भी किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *