Himachal Tonite

Go Beyond News

सतपाल सत्ती ने किया भटोली सद्धयाणी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण

1 min read
ऊना, 6 अप्रैल: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा के क्षेत्र ग्राम पंचायत भटोली में भटोली सद्धयाणी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित इस योजना  से क्षेत्र के 750 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी गांवों और बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन आरंभ किया गया है जिसके तहत प्रदेश में जुलाई 2022 तक सभी घरों को नल से स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। जबकि जिला ऊना में 75 प्रतिशत से अधिक घरों को नल से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा आगामी मई माह तक सभी परिवारों को नल से जल की सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया ऊना शहर की जल भराव समस्या से निजात दिलाने के लिए 22 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरसात में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जल भराव की समस्या के कई मामले सामने आते रहे जिसके संपूर्ण समाधान के लिए एक सुदृढ़ योजना  व्यय आकलन तैयार करके मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया था। जिसके तहत यह राशि स्वीकृत हुई है तथा शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए सतपाल सत्ती ने बताया कि इस हल्के की कच्चे सम्पर्क मार्गों के जीर्णोद्धार व पक्का करने के लिए दो करोड़ 69 लाख रूपये की राशि से निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मैहतपुर में करोड़ों रूपये के विकासकार्याें का लोकार्पण किया जाएगा। मराहल सासन लमलेहड़ा उदयपुर सड़क को डबल रोड़ बनाने के लिए 5 करोड़ 17 लाख रूपये स्वीकृत हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *