Himachal Tonite

Go Beyond News

30 तक बंद रहेगी सासन-बलेटा-कारगू सडक़

हमीरपुर 24 जून। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते सासन-बलेटा-कारगू सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 30 जून तक बंद कर दी गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि सासन-बलेटा-कारगू सडक़ के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ पर यातायात 30 जून तक बंद किया गया है। एडीसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस-हमीरपुर सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *