Himachal Tonite

Go Beyond News

सरवीण चौधरी ने 80 लाख से निर्मित आधुनिक बीज वर्गीकरण केन्द्र का किया शुभारम्भ

1 min read

कहा …. चंबी में सब्जी मंडी खोलने की लगभग सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई हैं
25 उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित

धर्मशाला, 24 मई – आज कृषि विभाग द्वारा शाहपुर के झुलाड़ में कृषि फार्म के परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने झुलाड़ में ही 80 लाख से बने आधुनिक बीज वर्गीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा । इस केंद्र में प्रतिदिन 250 से 300 किवंटल गेहूं तथा धान की ग्रेडिंग का कार्य किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि यह केंद्र अपने आप में जिला काँगड़ा में पहला आधुनिक केन्द्र है  जिससे किसानों को उन्नत किस्म के बीज मिलेंगें ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा की जयराम सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जल से कृषि को बल, मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस रेनोवेशन, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना तथा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा इत्यादि योजनाएं आरम्भ की हैं जिससे किसानों की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी ।
उन्होंने जानकारी दी कि शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत चंबी में सब्जी मंडी खोलने की लगभग सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई हैं। सब्जी मंडी शुरू होने पर किसानों को उनके अपने विभिन्न उत्पाद बेचने में सहूलियत होगी। उन्होंने किसानों से धान, गेहूँ, मक्की के साथ साथ नकदी फसलें उगाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर में शीघ्र ही एक बड़े किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
मंत्री ने किसान मेले में कृषि तथा बागबानी विभाग द्वारा लगाए गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत उन्होंने 25 उत्कृष्ट किसानों को उनके विभिन्न उत्पादों के लिए सम्मानित भी किया तथा उपस्थित सभी किसानों को बीज और खाद वितरित किए ।
कृषि विभाग जिला काँगड़ा के उपनिदेशक डॉ. राहुल कटोच ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया । कृषि विभाग उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त निदेशक डॉ.बीआर तखी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी दी तथा कार्यक्रम में आने पर मंत्री का आभार जताया । कृषि विकास अधिकारी रैत डॉ. ज्योति रैना ने मुख्यतिथि तथा अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया।
विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।
इससे पूर्व काँगड़ा से आये वैज्ञानिक डॉ. दीप ने किसानों को फसलों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं ।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे लोगों को बताया ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *