Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर की ग्राम पंचायत बणी रोपा में राजीव राणा ने किया सेनेटाईजेशन का काम

कहा कोरोना महामारी के दौरान कहा राशन ,मैडिकल सुविधा, या अंतिम संस्कार में आ रही समस्या के लिये करें सम्पर्क 

हि प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व महासचिव अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस हि प्र ने टीम सहित हमीरपुर वि स की ग्राम पंचायत बणी रोपा में सुचारू रूप से सेनेटाईजेशन का कार्य किया व जरूरतमंदों को मास्क सेनेटाइज़र भी बांटे।यह कार्य जिलाध्यक्ष रितेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ।

राणा ने कहा कि आज देश में वैश्विक महामारी से त्राहिमाम मची है, प्रदेश में ही कई जगह शर्मशार करने वाली घटनाएं हुई, राजीव राणा ने कहा कि हमीरपुर वि स ही नहीं अपितु समस्त जिला में किसी प्रकार की भी समस्या हो जैसे राशन, मैडिकल सुविधा या अंतिम संस्कार करने में समस्या आ रही हो तो हमारी टीम से सम्पर्क करें।

राजीव राणा ने हेल्पलाइन नंबर 8265080002,7018324459 भी जारी किया , ताकि किसी प्रकार की मदद के लिये सीधा संपर्क किया जा सके। राणा ने कहा कि यह कार्य हमीरपुर वि स में लगातार सेनेटाईजेशन का कार्य किया जायेगा। राजीव राणा ने बणी रोपा पंचायत के प्रधान मोती लाल, वार्ड सदस्य अनिल कुमार, वार्ड सदस्य कुसमा देवी का आभार व्यक्त किया,जिला महासचिव कमल दीप,सुमित कुमार जिनके सहयोग से कार्य सम्पन्न हुआ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *