Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रवासी मजदूरों द्वारा सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग हेतु आरटीओ जारी करेंगे कफ्र्यू पास

1 min read

Suggestive Image

ऊना, 1 जून – प्रवासी मजदूरों को हिमाचल से बाहर अपने निवास स्थानों पर जाने हेतु सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग के लिए कफ्र्यू पास जारी करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। 
इस बारे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोरोना कफ्र्यूू के चलते अंतर राज्यीय सार्वजनिक परिवहन प्रतिबंधित है। जिला के विभिन्न स्थानों पर मौसमी क्रियाकलापों में लगे प्रवासी मजदूरों को अपने घरों को लौटना है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आरटीओ, ऊना को अनिवार्य कफ्र्यू पास जारी करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। 
उन्होंने बताया कि आरटीओ कफ्र्यू पास जारी करने के साथ-साथ परिवहन विभाग के नियमों व प्रावधानों के तहत ऐसी आवाजाही के लिए अनिवार्य अनुमति भी जारी कर सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *